बल्ह के टावा में दोमंजिला स्लेटपोश मकान ध्वस्त
बल्ह के टांवा में दोमंजिला स्लेटपोश मकान ढह गया।
सहयोगी, नेरचौक : बल्ह के टांवा में दोमंजिला स्लेटपोश मकान ढह गया। सोमवार को घर में रहने वाले दोनों परिवारों के सदस्य कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक भारी भरकम वस्तु गिरने की आवाज सुनाई दी। परिवार के सदस्य कुछ अनहोनी की आशका के चलते घर से बाहर की ओर भाग गए। बाहर आकर सदस्यों ने देखा तो उनके घर का एक हिस्सा गिर गया था। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य मलबे की चपेट में नहीं आया।
दोमंलिजा इस मकान में चार कमरे, रसोईघर व दो बरामदे थे। मकान के गिर जाने से घर में रखा सामान फ्रीज, टीवी, बेड व अन्य सामान दब गया। दोनों परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। मकान में बलदेव सिंह पत्रु इंद्र सिंह व उसके छोटे भाई पवन कुमार का परिवार रहता था। वार्ड सदस्य सुमन चौधरी ने बताया दोनों परिवारों की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से मकान क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन अब घर पूरी तरह ढह गया है। प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई गई है।