विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mandi News: दिल्ली के अरहम ने नाम बदलकर की नाबालिग से दोस्ती और फिर बहला फुसलाकर ले गया साथ, पुलिस ने दबोचा

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 15 Jan 2026 02:44 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jan 2026 05:50 PM (IST)

इंटरनेट मीडिया पर फर्जी नाम से दोस्ती कर मंडी में एक नाबालिग को अगवा कर लिया गया। आरोपी अरहम नाबालिग ...और पढ़ें

मंडी की नाबालिग लड़की को दिल्ली का युवक बहला फुसलाकर ले गया। प्रतीकात्मक फोटो

मंडी की नाबालिग लड़की को दिल्ली का युवक बहला फुसलाकर ले गया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. फर्जी नाम से दोस्ती कर नाबालिग का किया अपहरण।

  2. मंडी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर बचाया।

  3. आरोपी अरहम दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

जागरण संवाददाता, मंडी। इंटरनेट मीडिया पर फर्जी नाम से दोस्ती कर मंडी शहर की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। आरोपित नाबालिग को लेकर मंडी से दिल्ली की ओर निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन ने शहरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

मंडी पुलिस ने नाबालिग की तलाश के लिए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। साथ ही चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और सिरमौर जिले की कालाअंब पुलिस से संपर्क कर नाबालिग के हुलिये और आरोपित के मोबाइल नंबर की जानकारी साझा की। बुधवार तड़के नाबालिग को पिपली से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपित अरहम निवासी शाहीन बाग दिल्ली को हिरासत में ले लिया है। वहीं, नाबालिग व स्वजन ने जांच करवाने से मना कर दिया है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है और वह बस में ही बैठी रही।

मंडी से दिल्ली की बस पकड़ी

जांच में सामने आया कि नाबालिग को अगवा करने के बाद आरोपित मंडी बस स्टैंड पहुंचा और वहां से दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गया। आरोपित मंगलवार सुबह ही दिल्ली से बस में मंडी पहुंचा था और शाम को नाबालिग को अगवाकर वापस दिल्ली की ओर रवाना हुआ।

दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी हुई सतर्क

सूचना मिलते ही दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी सक्रिय हो गई। दिल्ली जा रही बस बुधवार तड़के हरियाणा के पिपली में चायपान के लिए रुकी थी। इसी दौरान पहले से सतर्क दिल्ली और हरियाणा पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को रेस्क्यू किया और आरोपित को हिरासत में ले लिया।

आरोपित का पीछा कर रही मंडी पुलिस की टीम भी पिपली पहुंची। वहां से नाबालिग और आरोपित को बुधवार दोपहर बाद मंडी लाया गया। 

मजिस्ट्रेट के समक्ष नाबालिग का बयान दर्ज

पुलिस वीरवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष नाबालिग के बयान दर्ज करवा। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से की गई दोस्ती तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: चीन सीमा पर ह्यूमनाइड रोबोट भारत के लिए कितनी चुनौती? लेफ्टिनेंट जनरल दहिया बोले- मशीनों के प्रदर्शन से घबराने की जरूरत नहीं 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भी अब सुरक्षित नहीं रहे लोग, परिवार के 5 सदस्यों को बंधक बनाकर घर से सामान व कैश चुराया