Move to Jagran APP

Himachal Politics: रवि ठाकुर को टिकट मिलते ही मारकंडा समेत BJP पदाधिकारियों ने किया इस्तीफा देने का एलान

Himachal Politics हिमाचल में आगामी उपचुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने सभी सीटों पर कांग्रेस के बागी नेताओं पर दांव चला है जिन्होंने हाल ही में भाजपा ज्वाइन की है। इससे लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर को टिकट दिया गया है। इससे भाजपा के पूर्व मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा ने भी नाराजगी जताई है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Tue, 26 Mar 2024 04:20 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2024 04:20 PM (IST)
Himachal Politics: रवि ठाकुर को टिकट मिलते ही मारकंडा समेत BJP पदाधिकारियों ने किया इस्तीफा देने का एलान

डिजिटल डेस्क, शिमला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रवि ठाकुर को प्रत्याशी घोषित करते ही लाहौल-स्पीति भाजपा के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। पूर्व मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का एलान किया है। लाहौल-स्पीति भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह पूर्व मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा के लाहौल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

loksabha election banner

सामूहिक इस्तीफा देने का किया एलान

चुनावी हलचलों के बीच पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा सुबह लाहौल पहुंचे। इसके बाद पदाधिकारियों के साथ लाहौल-स्पीति भाजपा से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की। बता दें कि आज भारतीय जनता पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें भाजपा ने उन चेहरों को जगह दी है। जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। कांग्रेस के बागी विधायक रहे रवि ठाकुर को भाजपा से टिकट देने के निर्णय पर लाहौल-स्पीति के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष नजर आ रहा है।

इन छह सीटों पर हैं ये उम्मीदवार

मारकंडा का कहना है कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को हितों को परे रखते हुए अपना निर्णय लिया है। बता दें कि भाजपा द्वारा जारी छह सीटों पर आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में भाजपा ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल और स्पीति (SC) से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविन्दर कुमार (भुट्टो) को उतारा है।

यह भी पढ़ें- Himachal By Election: हिमाचल में उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, छह सीटों पर कांग्रेस के बागी विधायकों को दिया मौका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.