Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: 'दिल्ली खाना खाने नहीं, पीएम मोदी से सहायता मांगने गया था'; मंडी में बोले CM सुखविंदर सुक्खू

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 04:20 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ मंडी में आपदा ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द प्रदेश को राहत पैकेज देना चाहिए। सीएम सुक्खू ने कहा कि वह दिल्ली में जी20 समिट में खाना खाने नहीं बल्कि पीएम मोदी से सहायता मांगने गए थे।

    Hero Image
    'दिल्ली खाना खाने नहीं, पीएम मोदी से सहायता मांगने गया था'; मंडी में बोले CM सुखविंदर सुक्खू

    मंडी, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली में खाना खाने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आर्थिक सहायता मांगने गए थे। डिनर के दौरान उनकी पीएम मोदी से बात हुई थी। पीएम मोदी ने शीघ्र सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है। केंद्र से अभी जो सहायता मिली है, आपदा को देखते हुए वह नाकाफी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री (CM Sukhvinder Sukhu) ने कहा कि हिमाचल में करीब 12,000 करोड़ से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रदेश के अपने संसाधन सीमित हैं। केंद्र शीघ्र राहत पैकेज दे, ताकि पुनर्निर्माण कार्य युद्धस्तर पर संभव हो सके।

    बता दें कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ कुल्लू के भुंतर व आलू ग्राउंड का दौरा करने के बाद वह मंडी के देयोरी में आपदा प्रभावितों को संबोधित कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें- 'प्रियंका गांधी को दो महीने बाद आई हिमाचल की याद', कांग्रेस नेता पर बरसे BJP विधायक; राहुल पर भी साधा निशाना

    'प्रदेश की जनता का हक मांगने गया था'

    उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के लिए उनका हक मांगने दिल्ली गए थे। आपदा पर प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ल से विस्तार से बात हुई है। प्रदेश भर में जिन लोगों के घर ध्वस्त हुए हैं। प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से उन्हें ठीक करवाएगी। अन्य प्रभावितों को सरकार हर संभव मदद देगी। सरकार राहत नियमों में बदलाव कर चुकी है। कुछ में करने जा रही है।

    आपदा में पीएम मोदी भूले अपना घर- प्रतिभा सिंह

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व भाजपा सरकार के समय हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते फिरते थे। प्रदेश पर अब इतनी बड़ी आपदा आई है तो अपने घर को भूल गए हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल को इस समय आर्थिक सहायता की नितांत आवश्यकता है। बार-बार आग्रह करने के बाद भी पीएम मोदी ने हिमाचल को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित करने व आर्थिक सहायता देने के मामले में चुप्पी साध रखी है। इससे प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।

    ये भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका, कहा-आपदा की घड़ी में राजनीति न करे केंद्र सरकार