विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुंदरकांड से लेकर दूसरों के घर में कांड तक...', हिमाचल के दो विधायकों में छिड़ा तीखा शब्दयुद्ध

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 02:04 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 02:28 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा के बीच 'सुंदरकांड' और 'रेव पार्टी' को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा। जागरण आर्काइव

कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सुधीर शर्मा ने सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री न बनने पर घेरा।

  2. सुंदर सिंह ठाकुर ने 'धर्मशाला वाले पंडित जी' पर पलटवार किया।

  3. कुल्लू रेव पार्टी मामले पर दोनों विधायकों में बहस तेज हुई।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी इंतजार अब कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच तल्ख बयानबाजी में बदल गया है। कुल्लू सदर से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बावजूद उनके मंत्री न बन पाने पर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस ने दिल्ली में 'सुंदरकांड' कर दिया है। यकीनन यह सुंदर सिंह ठाकुर पर तंज था। 

आपने तो दूसरों के घर में कांड कर रखे

इस वार पर पलटवार करते हुए सुंदर सिंह ठाकुर ने भी देर नहीं लगाई। उन्होंने अपनी इंटरनेट पोस्ट में सुधीर शर्मा का नाम तो नहीं लिखा लेकिन 'धर्मशाला वाले पंडित जी' को संबोधित करते हुए लिखा कि सुंदरकांड तो घर-परिवार की समृद्धि के लिए होता है पर आपने तो दूसरों के घर-परिवार में कांड कर रखे हैं।

कुल्लू रेव पार्टी पर घेरा

सुंदर सिंह के पलटवार के बाद सुधीर शर्मा ने एक और पोस्ट डालकर मामले को आगे बढ़ा दिया। सुधीर ने लिखा कि कुल्लू की रेव पार्टी के मेजबान और मेहमानों सूची सार्वजनिक हो जाए? #सुंदरकांड"।

पंडित जी, कोर्ट से सूची ले लो

शनिवार सुबह सुंदर सिंह ठाकुर ने एक और पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा कि पंडित जी, ये कोई आपके कर्मकांड की गुप्त सूची नहीं है, कुल्लू रेव पार्टी मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, वहां से सूची ले लो।

गरमाई राजनीति

बिना सीधा नाम लिए किए गए इस कटाक्ष से सुधीर शर्मा ने कुल्लू के वरिष्ठ नेता को घेरते हुए प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। दोनों नेताओं के बीच की यह तल्खी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही है, जिस दोनों के समर्थक टिप्पणियां करते रहे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना लागू होने के बाद क्या BPL सूची में होगा बदलाव? विभाग ने किया स्पष्ट