हिमाचल शिक्षा विभाग ने दिया प्रमोशन गिफ्ट, मंडी में 76 कर्मचारी बनेंगे एलए, 15 पार्ट टाइम से होंगे रेगुलर
हिमाचल शिक्षा विभाग ने मंडी जिले में 91 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें 76 कर्मचारी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों को प्रमोट किया है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
शिक्षा विभाग ने 91 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति दी।
मंडी में 76 कर्मचारी प्रयोगशाला सहायक (एलए) बनेंगे।
15 पार्ट टाइम कर्मी 10 साल बाद नियमित होंगे।
जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों को प्रमोशन का गिफ्ट दिया है। जिला मंडल के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 91 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का उपहार मिलने जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने इनके पदोन्नति की प्रक्रिया आरंभ कर दस्तावेज मंगवा लिए हैं। जिले में 76 चतुर्थ श्रेणी कर्मी प्रयोगशाला सहायक (एलए) बनेंगे तो 15 पार्ट टाइम वर्कर्स नियमित होंगे। विभाग ने इनका कार्यकाल पूरा होने पर विभाग ने यह प्रक्रिया आरंभ की है।
ये सभी 10 साल बाद नियमित हो रहे हैं। उपशिक्षा निदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित और पदोन्नत करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
ये बनेंगे प्रयोगशाला सहायक
चतुर्थ श्रेणी से एलए बनने वाले कर्मियों में सरवण कुमार, सुरेश कुमार, सुभाष, जयवंती देवी, किरना, कमला देवी, प्रेम लाल, सरवण कुमार, रीता देवी, बौदू देवी, सरितादेवी, सुकरादेवी,मांचली देवी, मेहरसिंह, कांतादेवी, पिंकोदेवी, अमरनाथ, राम सिंह, प्रकाश चंद, पिंगला देवी, सिमरन, सरोज देवी, स्नेहराम, खीमदासी, राजकुमारी नरेश कुमार, गीता, भवन कुमार, तेज सिंह, बरेसतीदेवी, लतादेवी,साहन लाल, गीता, अजय कुमार, पार्वती, सुमित्रा, द्रुमती, गीता, बिंद्रा, करिश्मा देवी, कमला, पार्वती, कृष्णा, सुभाष चंद्र, चूडामणी,कौशल्या, मोहिंद्र कुमार, ठाकुरराम, खेमराज, संदीप कुमार, जीतराम, हेम सिंह, भीमादेवी, लता, सोमकृष्ण, सोमा, प्रेम चंद, हाजरन बीबी, बिहारी लाल, विजय कुमार, रंजीत सिंह, नोक सिंह, मुरारीलाल, बीर सिंह, खेम राज, तुलाराम, पूर्ण चंद, कृष्ण चंद, ठाकर चंद, रीमा, हीरा सिंह, बबली, केसरी दी प्रयोगशाला सहायक बनेंगे।
पार्ट टाइम से रेगुलर होंगे
15 चतुर्थ श्रेणी कर्मी जो पार्ट टाइम से नियमित होंगे उनमें गीता देवी, पुष्पराज,निर्मला देवी, प्रवीण कुमार, सुकरी देवी, जीत कुमार, सुनीता देवी, नैना देवी, बबली देवी, कौरा,लाल सिंह, चंद्रावती, कृष्णा देवी, रीना देवी, पिंकी देवी शामिल हैं।
26 से थुनाग में स्काउट एंड गाइड का शिविर
शिक्षा विभाग की ओर से 26 से 30 सितंबर तक थुनाग में स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसमें 300 विद्यार्थी भाग लेंगे। शिविर में तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आपदा प्रबंधन के गुर भी सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही 24 से 30 सितंबर तक यह मास्टर व गाइड प्रशिक्षण शिविर भी लगेगा। इस शिविर से राज्य पुरस्कार के लिए भी स्काउट एंड गाइड के नाम जाएंगे।
