विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल सरकार बस खरीदने के लिए देगी 30 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, मंडी में 129 रूट होंगे शुरू

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Fri, 30 Oct 2026 06:26 AM (IST)

हिमाचल सरकार ग्रामीण परिवहन को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए बस खरीद पर सब्सिडी दे रही ...और पढ़ें

हिमाचल सरकार बस खरीदने पर सब्सिडी देगी। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल सरकार बस खरीदने पर सब्सिडी देगी। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मंडी में 129 ग्रामीण बस रूटों की पहचान।

  2. इलेक्ट्रिक बसों पर 50%, डीजल पर 30% सब्सिडी।

  3. युवाओं को रोजगार और ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, मंडी। जिला मंडी में युवाओं को रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। सरकार की ओर से ग्रामीण रूटों पर परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई बसें चलाने की योजना है। इसमें 129 रूटों की जानकारी सभी उपमंडलों की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। अब जिलास्तरीय बैठक में इन 129 रूटों पर अंतिम निर्णय होगा। इसके बाद जो रूट तय किए जाएंगे, उनके लिए युवा आवेदन कर सकते हैं।

मिलेगी सब्सिडी

यह कार्रवाई रोजगार विभाग की ओर से पूरी की जाएगी। सरकार की ओर से आरंभ की गई इस योजना में इलेक्ट्रिक बसों को तरजीह देते हुए सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी की सुविधा देगी। इसके अलावा डीजल बस लेने पर 30 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

अब जिलास्तरीय कमेटी की बैठक पर नजर

सभी एसडीएम की ओर से परिवहन विभाग को दी गई 129 ग्रामीण रूटों की सूची पर गत दिनों उपायुक्त के साथ भी विभाग के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई है। अब जिला स्तरीय कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद इच्छुक युवा रूट के लिए आवेदन करेंगे। रूट मिलने के बाद वह बस लेंगे। 

कैसे मिलेगी सब्सिडी

इसके लिए रोजगार विभाग के माध्यम से उनको सब्सिडी की सुविधा मिलेगी। बसों की खरीद के बाद सरकार की ओर से उनको सब्सिडी जारी की जाएगी। इन रूटों को बेहतर तरीके से चलाने वालों को भी सरकार प्रोत्साहित करेगी। इस योजना के कामयाब रहने पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलेगी। 

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नए रूट देने की योजना है। जिलास्तरीय बैठक के बाद इनको अधिसूचित किया जाएगा। वहीं आरटीओ मंडी नवीन कुमार बताया कि सभी उपमंडलों से अभी 129 रूट दिए गए हैं। इनकी छंटनी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भीड़ से दूर प्रकृति की छांव में बिताएं सुकून के पल, 9 ईको टूरिज्म साइट होंगी आवंटित; 10000 में सदस्यता