आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बांटी रोग प्रतिरोधक गोलियां
सहयोगी लांगणा कोविड-19 की महामारी को देखते हुए लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने क
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 07:15 PM (IST)
सहयोगी, लांगणा : कोविड-19 की महामारी को देखते हुए लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 रविवार को अप्पर भड़याड़ा गांव में वितरित की। दवा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन ठाकुर ने बच्चों और उनकी माताओं में बांटा। इसे महीने में तीन दिन लेना होता है। यह गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करवाने वाली महिलाएं आदि सभी के लिए सुरक्षित है। इस दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान शोभा देवी और ग्रामीण तालमेल समिति प्रधान सुदर्शना देवी भी मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें