चोलथरा में स्वास्थ्य जांच शिविर आज से
चोलथरा की समाज सेवी संस्था आदर्शनी के सौजन्य से चोलथरा में 24 से 26 जनवरी तक मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के नामी चिकित्सकों की टीम क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेगी। आदर्शनी समाज सेवी संस्था की अध्यक्षा वंदना गुलेरिया ने बताया कि
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : चोलथरा की समाजसेवी संस्था आदर्शनी के सौजन्य से चोलथरा में 24 से 26 जनवरी तक मल्टी स्पेश्येलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के नामी चिकित्सकों की टीम क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेगी। आदर्शनी समाजसेवी संस्था की अध्यक्ष वंदना गुलेरिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच व संबंधित टेस्ट किए जाएंगे। शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऑनलाइन करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार व आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह ठाकुर कैंप का ऑनलाइन निरीक्षण करेंगे। इस दौरान माइनर सर्जरी आदि भी पीएचसी चोलथरा में करवाई जाएंगी।