मंडी में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व
संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी के पड्डल स्थित गुरुद्वारा में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके प
संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी के पड्डल स्थित गुरुद्वारा में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में कीर्तन भी हुआ। इसमें दिल्ली से आए हरतीर्थ ¨सह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। कीर्तन में काफी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। कथावाचक पंजाब से आए हीरा ¨सह ग्रंथी ने संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव एक अच्छे समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों व पाखंडों को दूर किया। गुरु नानक देव जन्म से ही बेहद ज्ञानशील थे। वह जीवन भर दूसरों की सेवा करने और लोगों को सदाचार अपनाने के लिए प्रेरित करने में लगे रहे। गुरु नानक देव ने समाज में फैले अंधविश्वासों, कुरीतियों और मूíत पूजा का विरोध किया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि वे एक ही ईश्वर की उपासना करें। गुरु पर्व के दिन गुरुद्वारे और पवित्र ग्रंथ को फूलों से सजाया गया था। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया।