विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोगेंद्रनगर अस्पताल की सरकारी दुकान में 24 घंटे मिलेगी जीवनरक्षक दवा

By JagranEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 05:34 PM (IST)

नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर की सरकारी दवा की दुकान में अब 24 घंटे सुविधा मिलेगी।

जोगेंद्रनगर अस्पताल की सरकारी दुकान में 24 घंटे मिलेगी जीवनरक्षक दवा
जोगेंद्रनगर अस्पताल की सरकारी दुकान में 24 घंटे मिलेगी जीवनरक्षक दवा

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर की सरकारी दवा की दुकान में अब 24 घंटे जीवनरक्षक दवा मिलेगी। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति ने दो साल के लंबे अंतराल के बाद मरीजों के लिए सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। अस्पताल के मुख्य द्वार के नजदीक सरकारी दवा के लिए स्टाल तैयार हो चुका है और अगले सप्ताह से मरीजों को सुविधा मिलेगी। अस्पताल परिसर में सरकारी दवा की दुकान न होने पर देर रात उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों के लिए जीवन रक्षक दवाओं का संकट बना रहता था। समय पर उपचार मिलने के उपरांत जब आधी रात को दवा नहीं मिल पाती थी तो तीमारदारों का गुस्सा भी स्वास्थ्य विभाग पर फूट रहा था।

सरकारी दवा की दुकान के संचालन की तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मरीजों को 10 से 40 फीसद तक दवाओं पर छूट मिलेगी। अस्पताल के दवा कक्ष में देर शाम को ताला लटक जाता है और अस्पताल के दवा भंडारण में जब जीवन रक्षक दवाओं का अभाव हो तो मजबूरन मरीजों को दवा के लिए अस्पताल परिसर की दुकानों में भेजना पड़ता था। कई बार आधी रात के समय दुकानों के शटर बंद होने के कारण गंभीर मरीजों को भी जीवन रक्षक दवा व इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। इसके गंभीर मरीजों की जान पर भी जोखिम बना रहता था।

-----------

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति के तत्वाधान से सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर परिसर में सरकारी दवा की दुकान में मरीजों को 24 घंटे दवाएं मिलेगी। इसमें सर्जिकल दवाओं में 40 फीसद व सामान्य दवा में 10 फीसद की छूट भी शामिल है।

-रीता, फार्मासिस्ट, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति।