विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 09:36 AM (IST)

लिस ने छात्रा की शिकायत पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, साजिश रचने व पोक्सो अधिनियम व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

मंडी, जागरण संवाददाता। मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में तीन युवकों ने स्कूल से घर जा रही एक नाबालिग छात्रा का रास्ते से अपहरण कर लिया। आरोपी छात्रा को अपनी कार में बिठाकर सरकाघाट ले गए और वहां एक होटल के कमरे में शाम तक बंधक बनाकर रखा तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद रात को एक आरोपी छात्रा को अपने घर ले गया। वहां दोबारा उसने दुष्कर्म किया। सुबह होते ही आरोपी पीडि़त छात्रा को धर्मपुर बाजार में छोड़ गया। बेसुध हालत में छात्रा पुलिस थाना धर्मपुर पहुंची और आपबीती सुनवाई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, साजिश रचने व पोक्सो अधिनियम व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए दो टीमों का गठन किया है। 

 

पीडि़त छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है। धर्मपुर हलके की रहने वाली एक छात्रा रविवार को अपनी सहेली केघर गई हुई थी। सोमवार को वह सहेली के साथ स्कूल जा रही थी। रास्ते में अचानक तबीयत खराब होने पर वह अपने घर चली गई। कुछ ही दूरी पर कार सवार चनौता पंचायत के भडय़ार निवासी अंकुश, आरिफ व भूरि सिंह ने छात्रा का रास्ता रोका। तीनों ने छात्रा को उठाकर कार में बिठाया और वे उसे सरकाघाट ले गए। दिनभर वहां एक होटल में तीनों ने शराब पीने के बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

जबकि छात्रा ने अपनी शिकायत में एक आरोपी भूर्रि ंसह पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। मामले की जांच थाना प्रभारी धर्मपुर जयलाल कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार का कहना है कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, साजिश रचने व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

 

यह भी पढ़ें:  मणिकर्ण में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म