चोलथरा में बास्केटबॉल व वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू
चोलथरा में पुरुष बास्केटबॉल व वॉलीबॉल ओपन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स क्लब चोलथरा करवा रहा है। इसमें 15 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। समापन 14 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश संयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव वंदना गुलेरिया ने किया।
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : चोलथरा में पुरुष बास्केटबॉल व वालीबॉल ओपन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स क्लब चोलथरा करवा रहा है, इसमें 15 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। समापन 14 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता का आगाज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश संयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव वंदना गुलेरिया ने किया। समापन समारोह में बास्केटबॉल खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। स्पोर्ट्स क्लब के मीडिया संयोजक राजीव आर्य का कहना है प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी खिलाड़ियों को मंच दिलाना है, ताकि नई पीढ़ी स्वस्थ व नशे से दूर रहें।