सिलेंडर में आग लगने से दोमंलिा मकान जला
गोहर : गोहर उपमंडल के नांडी में तेज सिंह और घनश्याम के घर में करीब 8 बजे गैस सिलेंडर में
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 11:08 PM (IST)
गोहर : गोहर उपमंडल के नांडी में तेज सिंह और घनश्याम के घर में करीब 8 बजे गैस सिलेंडर में आग लगने से आठ कमरों का दोमंजिला मकान राख हो गया। घर में कुल 3 गैस सिलेंडर थे, जिनमें एक के फटने का तो पता चल गया लेकिन बाकी दो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। तेज सिंह और घनश्याम के परिवार एक साथ इसी घर में रहते थे और सारी जमापूंजी इसी घर में संग्रहित थी। घर के नीचे वाली मंजिल में गोशाला थी, जहा पशु बंधे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। लेकिन कुछ हद तक वे झुलस गए हैं। पंचायत प्रधान नाडी नागण देवी ने बताया अग्निशमन केंद्र मंडी को सूचित कर दिया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें