रिटायर्ड पैरा मिलिट्री संघ प्रदेश व केंद्र सरकार से खफा
खफा रिटायर्ड पैरामिलिट्री संघ की जिलास्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष कुलदीप ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में सरकाघाट में हुई। जिसमें जिला भर के सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर कुलदीप ¨सह ठाकुर ने कहा कि सेवानिवृत जवानों की समस्याओं को हल करने को लेकर पैरामिलिट्री संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ¨सचाई एव जनस्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र ¨सह के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला मे मिला था जिसमें जवानों के लिए बोर्ड गठित करने
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : प्रदेश व केंद्र सरकार की अनदेखी से खफा रिटायर्ड पैरामिलिट्री संघ की जिलास्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष कुलदीप ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में सरकाघाट में हुई। इसमें जिलेभर के सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर कुलदीप ¨सह ठाकुर ने कहा सेवानिवृत्त जवानों की समस्याओं को हल करने को लेकर पैरामिलिट्री संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ¨सचाई एव जनस्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र ¨सह के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिला था, इसमें जवानों के लिए बोर्ड गठित करने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। लेकिन अभी तक बोर्ड का गठन नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार के मंत्री केवल सेना की तारीफ के पुल बांधते रहते हैं, जबकि जवान जम्मू-काश्मीर में शहीद हो रहे हैं। सीआरपीएफ, आइटीबीपी, सभी सीमाओं की रक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा का कार्य करते कैं। लेकिन इनको कोई याद भी नहीं करता है।