Move to Jagran APP

मंडी जिले में याद किए राजीव गांधी

जागरण टीम मंडी/सुंदरनगर/पद्धर/जोगेंद्रनगर/सरकाघाट जिलेभर में कांग्रेस ने वीरवार को स्

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:19 AM (IST)
मंडी जिले में याद किए राजीव गांधी
मंडी जिले में याद किए राजीव गांधी

जागरण टीम, मंडी/सुंदरनगर/पद्धर/जोगेंद्रनगर/सरकाघाट : जिलेभर में कांग्रेस ने वीरवार को स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। जिला कांग्रेस ने मंडी के गांधी भवन में प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर की अध्यक्षता में राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा, वाइपी कपूर, जोगिद्र गुलेरिया, आकाश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, प्रताप राणा, लाभ सिंह, राजीव जीवा, संजय शर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर उपस्थित रहे। उधर, सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में जयंती मनाई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा, संतराम ठाकुर, अजय कुमार, चुन्नी लाल अवस्थी, बेली राम, निक्कू राम मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन व द्रंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बामन देव ठाकुर की अगुवाई में राजीव गांधी को याद किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष लेख राम ठाकुर, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमा ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित रहे। उधर, चौंतड़ा में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश धरवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में चौंतड़ा जोन के कार्यालय में पुष्पाजंलि समारोह आयोजित किया। इसमें पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर, चौंतड़ा जोन अध्यक्ष मदन बिष्ट, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र चौहान, लक्की ठाकुर, गुर शरण परमार, भुवनेष पंत, कपिल सूद, विनोद मेहरा, इंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

loksabha election banner

-----------

कुल्लू में विभिन्न जगह हुए कार्यक्रम

जागरण टीम, कुल्लू/आनी/केलंग/सैंज : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी कुल्लू के उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं सैंज में जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, आनी में ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं सहित पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वहीं केलंग में उपायुक्त कमल कांत सरोच ने कर्मचारियों व अधिकारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.