वोल्टेज बढ़ने से जले विद्युत उपकरण
सरकाघाट के निकटवर्ती गांव खलारडू में वोल्टेज बढ़ने से सैण गांव में कई विद्युत उपकरण जल गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 03:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : सरकाघाट के निकटवर्ती गांव खलारडू में वोल्टेज बढ़ने से सैण गांव के उपभोक्ताओं के कई विद्युत उपकरण जल गए। इससे उपभोक्ताओं को लाखों का नुकसान हुआ है। विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता से प्रभावित उपभोक्ताओं ने राहत प्रदान करने का आग्रह किया है। सैण गांव निवासी प्रेम चंद, बंटी, बबली, पवन, विधिचंद, संजीव चंदेव, तुंगा देवी ने बताया कि वह रोजाना की तरह घर में कामकाज में व्यस्त थे। सोमवार सुबह अचानक वोल्टेज बढ़ने से बल्ब, टीवी, फ्रिज समेत अन्य उपकरण जल गए। कई स्थानों पर घरों की वाय¨रग भी जल गई है। उधर, अधिशाषी अभियंता डीआर भाटिया ने बताया कि लाइन पर पेड़ गिरने से वोल्टेज आई है। सहायक अभियंता को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें