Move to Jagran APP

आठ लोगों का स्टाफ, थाना खोलने का आदेश

जागरण संवाददाता मंडी पुलिस थाना को चलाने के लिए 22 से 25 जवानों की जरूरत होती है लेकिन

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 11:39 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 11:39 PM (IST)
आठ लोगों का स्टाफ, थाना खोलने का आदेश
आठ लोगों का स्टाफ, थाना खोलने का आदेश

जागरण संवाददाता, मंडी : पुलिस थाना को चलाने के लिए 22 से 25 जवानों की जरूरत होती है, लेकिन रिवालसर थाना के लिए जारी अधिसूचना मापदंडों से कहीं दूर है। केवल आठ लोगों के सहारे थाना को चलाने के आदेश दिए हैं। इन आदेश ने अधिकारियों को भी परेशानी में डाल दिया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने रिवालसर क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रिवालसर चौकी को थाना बनाने की घोषणा की थी। अब इसके लिए जारी कर्मचारियों की अधिसूचना में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल व एक चालक की नियुक्ति के आदेश हैं। कांस्टेबल में दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं। थाने के तहत 20 पंचायतों रिवालसर लोअर, और रिवालसर मुख्य क्षेत्र, सरदोआर, रियूर, दूसरा खाबू, समलोण, चडयाणी सिद्ध, डणू, कोठी, बैरकोट, बरसवाण, दसेडा, हलेतर, लोहारडी, पठायाऊं, लोआखर, पैरी के 25,000 लोग आएंगे।

75 किलोमीटर में फैली थाने की सीमाओं को किस तरह से यह स्टाफ अपराध रोकेगा बड़ा सवाल बन गया है। इसमें बैरी, लोआखर, हलयातर तो ऐसे क्षेत्र हैं जहां पहुंचने के लिए ही डेढ़ से दो घंटे लगते हैं। हालांकि पूर्व में चौकी में चार पुलिस कर्मी व पांच होमगार्ड हैं, अगर इनको शामिल किया जाए तो भी केवल 17 लोग ही थाने में बनते हैं। ऐसे में अब अधिकारियों के लिए भी थाना को चलाने के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करना टेढ़ी खीर बन रहा है। इतना चाहिए स्टाफ

किसी भी थाने को शुरू करने के लिए एक इंस्पेक्टर, एक एसआइ, तीन एएसआइ, पांच हेडकांस्टेबल, 20 कांस्टेबल के अलावा होमगार्ड भी शामिल रहते हैं। थाने में हर समय तीन लोगों का होना आवश्यक होता है। इसके अलावा थाने में आने वाले प्रार्थना पत्र का रिकार्ड आनलाइन करने के लिए तीन लोग होते हैं। एफआइआर अधिक हैं तो स्टाफ की संख्या बढ़ भी सकती है। लडभड़ोल थाना व टिक्कन चौकी भी लटकी

सरकार की ओर से घोषित लडभड़ोल चौकी को थाना बनाने और टिक्कन में चौकी खोलने के आदेश तो आ गए हैं लेकिन यहां भी स्टाफ की कमी रोडा बन रही है। पुलिस अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को मामला भेजा है। रिवालसर थाना के लिए जारी स्टाफ की अधिसूचना का मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। स्टाफ की संख्या को बढ़ाया जा सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

-शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.