Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: 'हथियार रखे हैं, चलाना नहीं भूले', पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का जुबानी हमला; चंद्रशेखर ने किया पलटवार

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 12:24 PM (IST)

    मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दो चिर प्रतिद्वंदियों में फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने 15 माह तक चुप्पी साध रखी थी। लेकिन जबसे उन्हें लाहुल स्पीति का प्रभारी बनाया गया है। एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। चंद्रशेखर पर हमला बोलते हुए कहा कि हथियार रखे हैं चलाना नहीं भूले। कांग्रेस नेता ने इसका जवाब भी दिया।

    Hero Image
    Himachal News: धर्मपुर के दो चिर प्रतिद्वंदियों में फिर छिड़ी जुबानी जंग।

    हंसराज सैनी,मंडी। (Himachal Hindi News) मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दो चिर प्रतिद्वंदियों में फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। विधानसभा चुनाव के बाद दोनों एक-दूसरे के प्रति जहर उगलने से बच रहे थे। दोनों ने 15 माह से चुप्पी साध रखी थी। पूर्व मंत्री (Himachal BJP) महेंद्र सिंह ठाकुर ने विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति से एक तरह से किनारा कर लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्र सिंह विधानसभा उपचुनाव प्रभारी बनने के बाद हुए सक्रिय

    वह पार्टी के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। भाजपा ने उनके बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिया था। हार की हैट्रिक बना चुके कांग्रेस (Himachal Congress) के चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने रजत ठाकुर को पराजित कर महेंद्र सिंह का किला ढाह दिया था। भाजपा नेतृत्व द्वारा महेंद्र सिंह ठाकुर को लाहुल स्पीति विधानसभा उपचुनाव (Lahaul Spiti Assembly by-election) का प्रभारी बनाए जाने के बाद वह दोबारा राजनीति में सक्रिय हो गए हैं।

    सक्रिय राजनीति से दूर हो गए हैं,लेकिन राजनीति करना नहीं भूले-ठाकुर

    गत दिनों महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur) ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि हथियार रखे हैं, चलाना नहीं भूले हैं। साथ में जय श्री राम का उदघोष किया था। उनका कहने का तात्पर्य था कि भले ही वह सक्रिय राजनीति से दूर हो गए हैं,लेकिन राजनीति करना नहीं भूले हैं।

    यह भी पढ़ें: Saho Jatar Mela 2024: हिमाचल में आज से तीन दिवसीय साहो जातर मेला शुरू, कई कलाकार मचाएंगे धमाल

    अंत समय में कर्ण भी हथियार चलाना भूला-चंद्रशेखर का पलटवार

    उनके प्रतिद्वंदी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने दो दिन तक इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रविवार को उन्होंने भी अपने इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि घमंड और झूठ के कारण मिले श्रापों से महा योद्धा कर्ण भी अंत समय में दिव्यास्त्र हाथ में होते हुए भी हथियार उठाना और चलाना भूल गया था।

    दो चिर प्रतिद्वंदियों की इस जुबानी जंग में अब उनके समर्थक भी कूद गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह के दोबारा सक्रिय राजनीति में लौटने पर खुशी जता रहे हैं तो चंद्रशेखर समर्थकों ने प्रतिक्रिया जताई है कि अधर्म का अंत ऐसे ही होता है। चुनाव प्रचार जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा धर्मपुर में राजनीतिक पारा भी तेजी पकड़ेगा। इसे वाकयुद्ध से ऐसा आभास होने लगा है।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: मुख्यमंत्री का आज लाहुल स्पीति दौरा, सीएम सुक्खू खुद फील्ड में जाकर करवा रहे प्रत्याशी तय

    comedy show banner
    comedy show banner