Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: मुख्यमंत्री ने किया लाहुल स्पीति का दौरा, सीएम सुक्खू खुद फील्ड में जाकर करवा रहे प्रत्याशी तय

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 11:21 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu Kyelang Visit) रविवार को लाहुल स्पीति के केलंग में पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी का चेहरा तय करने की दृष्टि से सीएम सुक्खू का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री हमीरपुर के बड़सर जा सकते हैं। कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही टिकट पर फैसला हो पाएगा।

    Hero Image
    Himachal News: मुख्यमंत्री का आज लाहुल स्पीति दौरा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, केलंग। (Himachal Hindi News) लाहुल स्पीति की जनता से धोखा करने वाले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की जमानत इन चुनाव में जब्त होगी और तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने केलंग में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 महीने में लाहुल स्पीति का तीसरा दौरा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 महीने में लाहुल स्पीति ऐसा क्षेत्र है जहां वह तीसरी बार आए हैं। आप लोग चुनावों में आपकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले नेताओं को सबक सिखाएंगे। 15 अगस्त को जब मैं स्पीति गया था और महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा की।

    उस दिन रवि ठाकुर मीठी बातें कर रहे थे। जाती बार साथ रहे लेकिन दूसरे दिन ही पैसे लेकर भाजपा को वोट डाला और पंचकूला चले गए। अगले दिन बजट था बहुत सी योजनाएं लाए थे। सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनना था लेकिन रवि ठाकुर पंचकूला पहुंच गए।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं, बिगड़े शहजादों के...', कंगना का विक्रमादित्‍य सिंह पर जोरदार हमला

    बात भाजपा या कांग्रेस की बात नहीं, लोकतंत्र की-सुक्खू

    15 करोड़ लेकर अमीर बन गए हैं और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं है। रवि ठाकुर ने अपने आप को बेच दिया। बात भाजपा या कांग्रेस की बात नहीं, लोकतंत्र की है।

    2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना-सीएम

    जनता की भावना से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाना है। आप सेवा करने वाले व्यक्ति को विधायक चुनें। आम जनता साथ देगी तो धनबल वाले देखते रह जाएंगे। 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जल्द टिकट का निर्णय लिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: भारी बारिश और बर्फबारी से कटा पांगी का संपर्क, शिमला में ओलावृष्टि; जानें आज का मौसम

    comedy show banner
    comedy show banner