देव घड़ौणी की भविष्यवाणी, 25 को होगी बारिश
संवाद सहयोगी, मंडी : चौहारघाटी के देवता घड़ौणी नारायण अमरगढ़ ने 25 फरवरी को बारिश्
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 03:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : चौहारघाटी के देवता घड़ौणी नारायण अमरगढ़ ने 25 फरवरी को बारिश होने की भविष्यवाणी की है। यह भविष्यवाणी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान की। घड़ौणी नारायण को बारिश का देवता माना जाता है। राजाओं के समय से इन्हें बारिश-पानी का देवता माना जाता है। देवता के गूर पोशु, हरदेव, दुनी चंद, पुजारी राम लाल, कारदार सोज राम वर्मा, हेतराम व सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव के समापन के बाद चौहारघाटी के समस्त देवता मंदिरों को लौट गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें