चरपाले रथ शैली में देव महासू ने झटका प्रथम स्थान
सुकेत देवता मेला सुंदरनगर में साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पांच रथ शैलियों के लिए आयोजित की गई। इसमें चरपाले घुघंट धोट पाग्ह मंडप छत्र रथ शैलियां प्रमुख शामिल रही। रथ शैलियों की साज-सज्जा का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सुंदरनगर शहर की स्थानीय जनता को दी गई थी
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला सुंदरनगर में साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता चरपाले, घुघंट, धोट पाग्ह, मंडप, छत्र रथ शैली में हुई। प्रतियोगिता की चरपाले रथ शैली में प्रथम स्थान देव महासू जी बखरास, दूसरा स्थान मंहूनाग जी अंबेडकर नगर व तीसरा स्थान पर मूल मांहुनाग जी बखारी घुघंट ने पाया। रथ शैली में प्रथम स्थान देव अंबिका जी कथवाड़ी, दूसरे स्थान पर नैणा भगवती बैहना और तीसरा स्थान अवाहदेवी गागल ने पाया। थोट पाग्ह रथ शैली में प्रथम स्थान देव बाला टिक्का जी हलेल, दूसरा स्थान बाला कामेर्श्वर जी रोपा, तीसरा स्थान बाला कामेश्वर जी छज्जवार ने प्राप्त किया। मंडप रथ शैली में प्रथम स्थान देव मूल लंबोदरा गागल, दूसरा स्थान लंबोदरा बनायक, तीसरे स्थान पर लंबोदरा गोडा गागल रहे। छत्र रथ शैली में प्रथम स्थान पर देव मूल कोयला भगवती राजगढ़, दूसरे स्थान पर महाकाली पुरानी मंडी व तीसरे स्थान मुरारी दद्रहल सुंदरनगर ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन देवताओं के पुजारियों को 3600, दूसरा स्थान प्राप्त पर 2600 तथा तीसरे स्थान पर 1600 रुपये इनाम स्वरूप इनके पुजारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए गए।