सांस की नली में घुटन से हुई थी चालक की मौत
बल्ह हलके के चक्कर पुल के नीचे मिले एचआरटीसी चालक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है।
जागरण संवाददाता, मंडी : बल्ह हलके के चक्कर पुल के नीचे मिले एचआरटीसी चालक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार चालक गिरजानंद की मौत खाने की नली में घुटन के कारण हुई थी। 25 जुलाई शाम को गिरजानंद ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी थी। फिर अकेला ही अपने घर की तरफ चल पड़ा। इसी रात उसे कुल्लू जाकर ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। चक्कर पुल के पास गिरजानंद पेट के बल नीचे गिर गया था। इससे उसकी खाने व सांस की नली पर दबाव पड़ा और वे बंद हो गई। इस कारण उसे घुटन हुई और उसकी मौत हो गई। शव के पास जो एक घड़ी मिली थी उस गुत्थी को भी पुलिस ने सुलझा लिया है। यह घड़ी भी गिरजानंद की ही थी। पेंट की बेल्ट भी खुली हुई थी। ऐसा अनुमान है वह पेशाब करने के लिए रुका हो और उसी दौरान नीचे गिर गया। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया गिरजानंद के शरीर पर किसी भी प्रकार के जख्म के निशान नहीं हैं। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।