अश्लील बातें करने से रोकने पर दंपती पीटा
से रोकना दंपति को भारी पड़ गया। गुस्साए दो लोगों ने घर में घुस कर दंपति के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। मारपीट के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। दंपति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। सरकाघाट के सुरंगा में बीती रात दो लोग एक घर के बाहर अश्लील बातें कर रहे थे। काफी देर तक दोनों घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज भी कर रहे थे। इस पर घर के मालिक व उसकी
संवाद सहयोगी सरकाघाट : घर के बाहर लोगों को अश्लील बातें करने से रोकने पर गुस्साए दो लोगों ने घर में घुस कर दंपती की पिटाई कर दी। दंपती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। सरकाघाट के सुरंगा में बीती रात दो लोग एक घर के बाहर अश्लील बातें कर रहे थे। काफी देर तक दोनों घर के बाहर खड़े होकर गाली ग्लौज भी कर रहे थे। इस पर घर के मालिक व उसकी पत्नी ने उनको चुपचाप रहने तथा अपने घर चले जाने की बात कही तो दोनों तैश में आ गए। दोनों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला कर दिया। घायल दंपती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ¨सह ने मामले की पुष्टि की है।