Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सेवादल निभाएगा अहम भूमिका

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने गया मंडी जिला कांग्रेस का दल नई ऊर्जा के साथ शुक्रवार को वापिस मंडी पहुंच गया है। पत्रकारों से बातचीत में जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर और महिला कांग्रेस अध्यक्ष नगीना ठाकुर ने कहा कि सेवादल लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। आरएसएस के डंडे का जवाब झंडे से दिया जाएगा। चुनाव प्रचार में सेवादल कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। इसके लिए संकल्प मिशन-2019 लक्ष्य तय कर सेवादल रणनीति तैयार करेगा। यह विचारधारा की लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई उन ताकतों से है, जो देश को जाति, धर्म, प्रदेश, भाषा के नाम पर बांटने का कार्य कर रही हैं। इनके खिलाफ विचारधारा

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 02:49 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सेवादल निभाएगा अहम भूमिका
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सेवादल निभाएगा अहम भूमिका

सहयोगी, पद्धर : राजस्थान के अजमेर में दो दिवसीय कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने गया मंडी जिला कांग्रेस का दल नई ऊर्जा के साथ शुक्रवार को मंडी पहुंचा। पत्रकारों से बातचीत में जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर और महिला कांग्रेस अध्यक्ष नगीना ठाकुर ने कहा कि सेवादल लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। आरएसएस के डंडे का जवाब झंडे से दिया जाएगा। चुनाव प्रचार में सेवादल कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। इसके लिए संकल्प मिशन-2019 लक्ष्य तय कर सेवादल रणनीति तैयार करेगा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि अजमेर के कायड़ मैदान में कांग्रेस सेवादल के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के करीब एक लाख कार्यकर्ता जुटे। 35 साल बाद हुए इस अधिवेशन में दो दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती के साथ खुद को वैचारिक रूप से अधिक सशक्त करने पर बल दिया गया। अधिवेशन की शुभारंभ गांधीवादी विचारक एसएन सुब्बाराव ने किया, जबकि समापन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मंडी जिला महिला कांग्रेस महासचिव निर्जला ठाकुर, द्रंग ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा रेशमा ठाकुर, सेवादल कांग्रेस द्रंग के अध्यक्ष राम ¨सह और महिला सेवादल अध्यक्ष सीता देवी सहित जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी भी शरीक हुए।

------------

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद वीर जवानों की शहादत पर शोक जताया। सेवादल जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस घटना से पूरे देश मे शोक की लहर है। दुश्मन को कड़ा जबाब देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.