Move to Jagran APP

चंपा, आश्रय की रार में कुर्सी खाली

हंसराज सैनी मंडी प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंडी जिले के सदर व नाचन हलके में मंडल अध्यक्ष के

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 08:38 PM (IST)
चंपा, आश्रय की रार में कुर्सी खाली
चंपा, आश्रय की रार में कुर्सी खाली

हंसराज सैनी, मंडी

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंडी जिले के सदर व नाचन हलके में मंडल अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बना पाई है। साल से दोनों मंडल बिना अध्यक्ष से चल रहे हैं। इससे कार्यकत्र्ताओं का मनोबल दिनोंदिन गिरता जा रहा है। सदर हलके में मंडल अध्यक्ष की कुर्सी पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर व पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा की लड़ाई के बीच फंसी हुई है। दोनों अपने अपने खेमे के कार्यकत्र्ता को मंडल अध्यक्ष की कुर्सी दिलाने की जंग लड़ रहे हैं। मंडल जिसके पास होगा 2022 के विधानसभा का टिकट भी उसकी जेब में होगा। 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सदर मंडल कांग्रेस पर वर्तमान भाजपा विधायक का दबदबा था। चुनाव की घोषणा होते ही वह भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस बस मुंह ताकती रह गई थी। अनिल शर्मा के इस कदम से रातोंरात फर्श पर आई कांग्रेस आलाकमान ने सदर हलके से चंपा ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्हें प्रचार के लिए कम समय मिला था, फिर भी टक्कर देने में कामयाब रही थी। पंडित सुखराम परिवार की अब दोबारा कांग्रेस में घर वापसी हो चुकी है। मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा विधायक अनिल शर्मा भी कोप भवन में चल रहे हैं। देर सवेर उनकी कांग्रेस में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष की कुर्सी को पंडित सुखराम परिवार ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। चंपा ठाकुर भी मैदान छोड़ने को तैयार नहीं है। वह जानती हैं मंडल हाथ से खिसकने का मतलब 2022 का टिकट खिसकना है।

नाचन हलके में भी मंडल साल से रामभरोसे चल रहा है। यहां कांग्रेस 10 गुटों में बंटी है। पूर्व में प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल, पूर्व सीपीएस टेकचंद डोगरा, दामोदर चौहान, नरेश चौहान व बीडी चौहान के बीच पार्टी आलाकमान सामंजस्य नहीं बैठा पा रही है। दो पर्यवेक्षक आठ माह में दो बार कार्यकत्र्ताओं की नब्ज टटोल चुके हैं, लेकिन अध्यक्ष के नाम पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है।

-----------

प्रदेश आलाकमान ने 15 अक्टूबर तक सदर व नाचन हलके का मंडल अध्यक्ष तय करने की बात कही थी, अब तक नाम घोषित नहीं हुआ है।

-प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष मंडी जिला कांग्रेस।

---------

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट मिली है। जल्द नाचन व सदर हलके के मंडल अध्यक्ष नाम तय होगा।

-कुलदीप राठौर, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हिमाचल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.