किसान संवाद सम्मेलन में हंगामा करने वालों पर गिरेगी गाज
हंसराज सैनी मंडी किसान संवाद सम्मेलन में हंगामा करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं प
हंसराज सैनी, मंडी
किसान संवाद सम्मेलन में हंगामा करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं पर कार्रवाई तय है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। हिमाचल कांग्रेस पार्टी की ओर से मंडी के विपाशा सदन में 10 अक्टूबर को किसान संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने हंगामा करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं के नाम आलाकमान को भेज दिए हैं। इनमें पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव संजीव गुलेरिया, सुंदरनगर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सरकाघाट हलके से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर, नाचन के जसवीर व बल्ह के बलदेव उर्फ बल्लू समेत 10 पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं के नाम शामिल हैं। सम्मेलन में भाग लेने आए हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला की उपस्थिति में इन पदाधिकारियों व उनके समर्थकों ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी की थी। कांगणी हेलीपैड व विपाशा सदन में नारेबाजी कर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की थी। नेताओं के आग्रह के बाद भी ये लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए थे। खुद राजीव शुक्ला को इन्हें शांत करने के लिए आगे आना पड़ा था।
कार्यक्रम से लौटने के बाद राजीव शुक्ला ने राष्ट्रीय नेतृत्व को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था। आलाकमान ने प्रदेश नेतृत्व से इस मामले पर जवाबतलब किया था। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी से पूरे प्रकरण को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। हंगामा करने वालों में कई पदाधिकारी कुछ माह पहले कुलदीप राठौर का विरोध करते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। अभी उस पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है। इन लोगों की गिनती सुखविदर सिंह सुक्खू व कौल सिंह ठाकुर समर्थकों में होती है।
-----------
किसान संवाद सम्मेलन में हंगामा करने वालों की रिपोर्ट आलाकमान को भेज दी है। पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
-प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष।