Move to Jagran APP

सत्ता सुख नहीं, प्रदेश का विकास सुखराम परिवार का मकसद : आश्रय शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम और उनका परिवार राजनीति में सत्ता सुख भोगने नहीं बल्कि समूचे प्रदेश का विकास के उदेश्य से राजनीति में शामिल हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 07:48 PM (IST)
सत्ता सुख नहीं, प्रदेश का विकास सुखराम परिवार का मकसद : आश्रय शर्मा
सत्ता सुख नहीं, प्रदेश का विकास सुखराम परिवार का मकसद : आश्रय शर्मा

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम और उनका परिवार राजनीति में सत्ता सुख भोगने नहीं बल्कि प्रदेश का विकास के उदेश्य से आया है। अनिल शर्मा ने प्रदेश सरकार के मंत्री पद को त्यागकर इस बात को साबित कर दिया है कि सुखराम का परिवार सदैव क्षेत्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने यह बात जोगेंद्रनगर के सैंथल में नुक्कड़ सभा में कही। उन्होंने कहा कि उनके दादा ने बकौल केंद्रीय मंत्री रहकर प्रदेश में दूरसंचार क्रांति लाई थी। यही कारण है कि आज दुर्गम क्षेत्रों में भी मोबाइल फोन सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौहान, प्रवक्ता राकेश धरवाल मौजूद रहे। इससे पहले आश्रय ने शहर में कार्यकर्ताओं संग रोड शो निकाला।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.