दीपक शर्मा ने कैहनवाल में जानी लोगों की समस्याएं
जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कार्यकर्ता संपर्क अभियान के तहत कैह
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 03:05 PM (IST)
मंडी : जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कार्यकर्ता संपर्क अभियान के तहत कैहनवाल पंचायत का दौरा किया। अभियान के तहत समाज में प्रभुत्व रखने वाले लोगों से संपर्क किया गया। विकास कार्यो व संगठन की मजबूती से संबंधित सुझाव सुने। उन्होंने कहा पंचायत को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बेहद तंग है। यहां हर रोज जाम लगा रहता है। इस मौके पर सदर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दर्शन ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष भगत राम, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव राजकुमार चौधरी, इंटक ब्लॉक अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर व टोनी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें