सरकाघाट में विकास कार्य ठप : पवन
सहयोगी, सरकाघाट : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं सुंदरनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:39 PM (IST)
सहयोगी, सरकाघाट : प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं सुंदरनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि पटड़ीघाट, चौक समेत विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता है। विभाग व सरकार से कई बार संपर्क किया गया लेकिन सरकार गहरी नींद सोई है। बरसात में लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। बड़ी हैरानी की बात है कि कलखर से भांबला सुपर हाईवे कई घंटे बंद रहता है जिससे लोगों को आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पूर्व में कांग्रेस की सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्य ठप पड़े हैं। प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिन लोगों को बरसात से नुकसान हुआ है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें