Move to Jagran APP

सुक्खू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उनके हाथ-पांव नहीं बांध सकती : रजनी पाटिल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा सर्वे के आधार पर होगा चारों सीटों पर उम्मीदवारों का चयन, समय के साथ दूर होगा पार्टी का मनमुटाव।

By Edited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:53 AM (IST)
सुक्खू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उनके हाथ-पांव नहीं बांध सकती : रजनी पाटिल
सुक्खू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उनके हाथ-पांव नहीं बांध सकती : रजनी पाटिल

मंडी, जेएनएन। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वह उनके हाथ-पांव नहीं बांध सकती। विरोध जताना कुछ लोगों की आदत बन गई है, जो अच्छी बात नहीं है। वह लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने आई हैं न कि टिकट बांटने। चारों संसदीय क्षेत्र में उम्मीदवार सर्वे के आधार पर तय होंगे। हर लोकसभा क्षेत्र से पांच-पांच लोगों का पैनल बनाया जा रहा है। पार्टी में थोड़ा बहुत जो मनमुटाव है, वह समय रहते दूर हो जाएगा।

loksabha election banner

बल्ह हलके के भड़याल में आयोजित मंडी संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय सम्मलेन में रजनी पाटिल ने कहा नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को जुमलों से ठगा है। मोदी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि नोटबंदी और राफेल खरीद घोटाला हैं। भाजपा ने काला धन सफेद करने के लिए नोटबंदी की। भाजपा ने देश और प्रदेश में कालेधन से कार्यालयों के लिए जमीनें खरीदी। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। चुनाव के समय ही इन्हें राम मंदिर याद आता है।

पाटिल ने कहा जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। 2019 में भाजपा चारों खाने चित होगी। पांच राज्यों के चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर जीत दर्ज करने के लिए दिन-रात एक करना होगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखी। इस मौके पर अनेक नेताओं ने टिकट को लेकर अपनी दावेदारी भी जताई।

इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, विधायक सुंदर सिंह, विधायक नंद लाल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, जिला अध्यक्ष मंडी दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पवन ठाकुर, जिलाध्यक्ष कुल्लू बुद्घि सिंह ठाकुर, उमेश नेगी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.