बर्फबारी के बाद लुढ़का न्यूनतम तापमान, बढ़ी कंपकंपी
रही बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। चोटियों पर हो रही बर्फबारी से समूचे जिला में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिनभर धूप खिलने पर ठंड से राहत मिली और लोगों ने दिनभर धूप सेंकने का पूरा लुत्फ उठाया। इधर बर्फ का आनंद लेने के लिए लोगों ने सुबह ही पर्यटक स्थलों का रुख कर लिया है। अगले कुछ दिनों में अवकाश के चलते पर्यटक स्थलों में खूब चहल-पहल रहने वाली है। पराशर और जंजैहली में पर्यटक बर्फ की
संवाद सहयोगी, मंडी : ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार को धूप खिली रही। चोटियों पर हो रही बर्फबारी से समूचे जिला में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिनभर धूप खिलने पर ठंड से राहत मिली और लोगों ने धूप का पूरा लुत्फ उठाया। इधर बर्फ का आनंद लेने के लिए लोगों ने सुबह ही पर्यटक स्थलों का रुख कर लिया। अगले कुछ दिनों में अवकाश के चलते पर्यटक स्थलों में खूब चहल-पहल रहने वाली है। पराशर और जंजैहली में पर्यटक बर्फ की आस लेकर पहुंच रहे हैं। जंजैहली व इसके आस पास के क्षेत्र में विश्राम गृह, होटल व होम स्टे पर्यटकों से पैक हो गए हैं।
वहीं बारिश व बर्फबारी के बाद बागवानों व किसानों ने खेतों व बगीचों की ओर रुख कर दिया है। पेड़-पौधों की कांट-छांट और झाड़ियां काटने का उचित समय है। बारिश के बाद पेयजल संकट भी दूर हो गया है जबकि कई इलाकों में पानी के लिए काफी जदोजहद लोगों को करनी पड़ी लेकिन अब पानी के स्रोत दोबारा रिचार्ज हो गए हैं। बर्फबारी से जिला में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
चार दिन का तापमान
तारीख,न्यूनतम,अधिकतम
11 दिसंबर,5.5,18.9
12 दिसंबर,7.6,11.8
13 दिसंबर,6.3,16.1
14 दिसंबर,2.8,19.9
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)