मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
CM Jairam Thakur मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को गृह जिला के दौरे पर पहुंचे। सीएम के सुबह दस बजे मंडी पहुंचने पर नेताओं ने उनका स्वागत किया।
मंडी, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को गृह जिला के दौरे पर पहुंचे। सीएम के सुबह दस बजे मंडी पहुंचने पर नेताओं ने उनका स्वागत किया। विपाशा सदन मंडी में जिले के अधिकारियों से बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद उनके अन्य कार्यक्रम भी हैं। मंडी के बिपाशा सदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है।
सीएम दोपहर बाद मनाली का दौरा करेंगे। मनाली में बीआरओ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे, इसमें रोहतांग सुरंग के कार्य को लेकर चर्चा की जाएगी। सितंबर में सुरंग देश को समर्पित करने की तैयारी है।
सीएम जयराम ठाकुर ने 2.40 करोड़ की लागत से बने जिला पंचायत संसाधन केंद्र सदयाणा का लोकार्पण किया। 2.71 करोड़ की लागत से बनने वाले कोषागार कार्यालय से सकोडी पुल बाई पास रोड़ की आधारशिला रखी। उन्होंने 50 लाख से बनने वाली ट्रैकर्ज हट का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर परिषद मंडी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.50 लाख रुपये का अंशदान किया।
इस मौके पर कृृषि मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक अनिल शर्मा, जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद र