कांग्रेस को नहीं जनता को दिख रहा विकास : जयराम
भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की तरफ से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने एक दिन भी बर्बाद नहीं किया। दिन रात प्रदेश की जनता के लिए काम किया जा रहा है। विकास कार्य कांग्रेस को नहीं जनता को दिख रहे हैं। बकौल जयराम ठाकुर, बिना कोई छुट्टी लिए उन्होंने 11 माह के कार्यकाल में 57 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लिया है।
जागरण संवाददाता, मंडी : भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की तरफ से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने एक दिन भी बर्बाद नहीं किया है। दिन-रात प्रदेश की जनता के लिए काम किया जा रहा है। विकास कार्य कांग्रेस को नहीं जनता को दिख रहे हैं।
बकौल जयराम ठाकुर, बिना कोई छुट्टी लिए उन्होंने 11 माह के कार्यकाल में 57 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लिया है। एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले सभी 68 हलकों का दौरा कर लिया जाएगा। वह खुद और उनकी सरकार के मंत्री दिन रात प्रदेश के विकास में लगे हुए हैं। पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। प्रदेश में भाजपा फिर से चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर केंद्र सरकार को योगदान देगी। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों की नई संकल्पना भाजपा लेकर आई है। मंडी में पहला सम्मेलन होने जा रहा है। इससे पहले जयराम ठाकुर ने पड्डल मैदान में तैयारियों का जायजा लिया।