हिमाचल बनेगा हर घर में रसोई गैस चूल्हे वाला पहला राज्य : जयराम
कि नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री पांच साल के लिए नहीं बल्कि बीस साल के लिए बनाए रखने के लिए कार्यकर्ता को कार्य करना है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ¨हदुस्तान की छवि विश्व में एक ताकतवर देश के रूप में उभर रही है। पूर्व में रहे देश के प्रधानमंत्री जब किसी देश की यात्रा पर जाते थे उनकी चर्चा तक नहीं होती थी। उनका न आने का पता और न ही जाने के बारे में देश की जनता को पता चलता था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर
संवाद सहयोगी, मंडी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री पांच साल के लिए नहीं बल्कि 20 साल के लिए बनाए रखने के लिए कार्यकर्ता को कार्य करना है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ¨हदूस्तान की छवि विश्व में एक ताकतवर देश के रूप में उभर रही है। पूर्व में रहे देश के प्रधानमंत्री जब किसी देश की यात्रा पर जाते थे उनकी चर्चा तक नहीं होती थी। उनका न आने का पता और न ही जाने के बारे में जनता को पता चलता था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वभर में देश की साख बढ़ी है।
बुधवार को पड्डल मैदान में मंडी संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में उनका 11 माह का कार्यकाल आराम करते नहीं बीता है बल्कि कार्य करते हुए बीता है। ऐसे भी मुख्यमंत्री रहे हैं जो पांच साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश का दौरा नहीं कर पाए हैं। लेकिन उन्होंने इस अल्पकाल में 68 में से 57 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर विकास को गति प्रदान की है। पहाड़ में डबल इंजन रेल का दौड़ना मुश्किल होता है लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार की वजह से डबल इंजन वाली विकास रूपी रेल तेजी से दौड़ रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक 35000 महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए हैं। जल्द ही हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन कर उभरेगा जहां हर घर में माता व बहनें रसोई गैस चूल्हे पर भोजन पकाएंगी। किसी भी व्यक्ति के जीवन में बुढ़ापे की अवस्था सबसे अधिक मुश्किल होती है लिहाजा प्रदेश सरकार ने 70 साल से अधिक आयु वाले हर बुजुर्ग को पेंशन देने का एलान ही नहीं किया बल्कि पेंशन देना शुरू भी कर दिया है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को 30 लोगों को पार्टी विचारधारा से जोड़ने के लिए जुटने का आह्वान किया।