Move to Jagran APP

जनता को चार साल का हिसाब दें मुख्यमंत्री : प्रतिभा

मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सीएम से चार साल के कार्यो का हिसाब मांगा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM (IST)
जनता को चार साल का हिसाब दें मुख्यमंत्री : प्रतिभा

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने बुधवार को पंडित सुखराम के गढ़ सदर हलके से भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इधर-उधर की बातें करने के बजाय जनता को चार साल का हिसाब दें। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने क्षेत्र की जनता को कई सब्जबाग दिखाए थे। मंडी से मुख्यमंत्री बनने के बाद भी क्षेत्र की जनता के अच्छे दिन नहीं आए।

loksabha election banner

बकौल प्रतिभा सिंह, सड़कों की हालत दयनीय है। कहीं से देखकर नहीं लगता है कि मंडी मुख्यमंत्री का जिला है। सदर हलके के बीर, भरगावं, गोखड़ा, पक्का परूआ व सुहड़ा मोहल्ला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा क्षेत्र की जनता को आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यूपीए सरकार ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन की सौगात दी थी। 2013 में काम शुरु हुआ था। केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद आठ साल में फोरलेन का काम 50 फीसद पूरा नहीं हो पाया है। सड़कों की दयनीय हालत से जनता, किसान व बागवान परेशान हैं। पर्यटन कारोबार पर इसका असर पड़ रहा है। सरकार ने सड़कों की हालत सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। महंगाई ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बेरोजगारी का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किए हुए है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे विकास के नाम पर वोट दें। उनका एक-एक वोट भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत होगा। पहले ही क्षेत्र की जनता व पंडित सुखराम का आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा है। प्रतिभा को आश्रय का मिला साथ

इससे पूर्व मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा ने लोगों से प्रतिभा सिंह को भारी बहुमत से जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास में पंडित सुखराम व वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है। इसलिए प्रतिभा सिंह को भारी बहुमत से जिताने की जिम्मेदारी उनकी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर ने भी लोगों से कांग्रेस के पक्ष में बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.