Move to Jagran APP

नगर निगम क्षेत्र मंडी में बढ़ेगी सफाई कर्मचारियों की संख्या

नगर निगम क्षेत्र मंडी में सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM (IST)
नगर निगम क्षेत्र मंडी में बढ़ेगी
सफाई कर्मचारियों की संख्या
नगर निगम क्षेत्र मंडी में बढ़ेगी सफाई कर्मचारियों की संख्या

संवाद सहयोगी, मंडी : नगर निगम क्षेत्र मंडी में सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी। पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व सफाई के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने नगर निगम के अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए उचित स्पान तय करने के साथ इनके संचालन के लिए बिजली की व्यवस्था करने को कहा है।

loksabha election banner

नगर निगम के अस्तित्व में आने के बाद नए क्षेत्रों में इसमें शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में सफाई का कार्य ठेकेदारों को सौंपा गया है। नगर निगम की ओर से अब सभी वार्डो में अलग-अलग क्षेत्रों में बीट बनाई जा रही है। बीट में सफाई कार्य का जिम्मा कुछ सफाई कर्मचारियों के हवाले रहेगा। इससे सफाई ठेकेदारों को मजदूरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कार्य में लगे ठेकेदार नगर निगम से कुछ समय से सफाई मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए आग्रह कर रहे हैं। इसलिए नगर निगम अब सफाई मजदूरों की संख्या को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

पुलिस प्रशासन ने नगर निगम के वार्डो में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का सुझाव दिया है। हालांकि नगर निगम क्षेत्र में पहले से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इनमें से अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। पुलिस प्रशासन का सीसीटीवी कैमरे लगाने का उद्देश्य वार्डो में शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखना है। नगर निगम को सुरक्षा के साथ स्वच्छता के लिए भी सीसीटीवी कैमरे मदद करेंगे। यहां-वहां कचरा फेंकने वालों पर भी सीसीटीवी कैमरे की मदद से नजर रखी जा सकेगी। बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

नगर निगम की शनिवार को होने वाली बैठक में सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख, सफाई कार्य के टेंडर करवाए जाने, प्रापर्टी टैक्स के वार्षिक रखरखाव के अनुबंध, कचरा प्रबंधन के लिए डी कंपोजर मशीन की खरीद, डंपिग साइट में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर सिविल कार्य करवाने, खतरनाक पेड़ों के साथ बरसात के मौसम में बचाव व राहत कार्य आदि पर चर्चा की जाएगी। नगर निगम की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए एजेंडा तैयार कर लिया गया है। पार्षद अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को बैठक में उठाएंगे। सफाई मजदूरों की संख्या बढ़ाने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।

-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, उप महापौर, नगर निगम मंडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.