Move to Jagran APP

अब नागरिक आपूर्ति निगम करेगा पीडब्ल्यूडी को सीमेंट सप्लाई

सरकारी क्षेत्र में सीमेंट की चोर बाजारी रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग को अब नागरिक आपूर्ति निगम सीमेंट की सप्लाई देगा। सरकार के आदेश मिलने के बाद निगम के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। मार्च अंत तक निगम लोक निर्माण विभाग के सभी सीमेंट स्टारों को अपने कब्जे में ले लेगा। स्टोरों पर अब निगम के कर्मचारी व मजदूर तैनात होंगे। लोक निर्माण विभाग पहले ठेकेदारों को खुद सीमेंट की सप्लाई करता था। सरकार के इस निर्णय से निगम की आय में वृद्धि होगी। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए निगम के मा

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 04:42 PM (IST)
अब नागरिक आपूर्ति निगम करेगा पीडब्ल्यूडी को सीमेंट सप्लाई
अब नागरिक आपूर्ति निगम करेगा पीडब्ल्यूडी को सीमेंट सप्लाई

जागरण संवाददाता, मंडी : सरकारी क्षेत्र में सीमेंट की चोरबाजारी रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग को अब नागरिक आपूर्ति निगम सीमेंट की सप्लाई देगा। सरकार के आदेश मिलने के बाद निगम के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। मार्च के अंत तक निगम लोक निर्माण विभाग के सभी सीमेंट स्टोरों को कब्जे में ले लेगा। स्टोरों पर अब निगम के कर्मचारी व मजदूर तैनात होंगे। लोक निर्माण विभाग पहले ठेकेदारों को खुद सीमेंट की सप्लाई करता था। सरकार के इस निर्णय से निगम की आय में वृद्धि होगी। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए निगम के माध्यम से पहले से ही सीमेंट की सप्लाई हो रही है। सरकार ने अब लोक निर्माण विभाग से यह काम छीनकर अब प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के हवाले कर दिया है।

loksabha election banner

सरकार ने सीमेंट की लो¨डग व अनलो¨डग की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। सीमेंट संयंत्रों से ट्रकों में आने वाली सीमेंट खेप की अनलो¨डग निगम करेगा। लो¨डग का पैसा लोक निर्माण को देना होगा। अनलो¨डग व स्टोर का काम देखने की एवज में निगम को पांच रुपये प्रति बैग कमीशन मिलेगी।

-------------------

निगम ने लोक निर्माण विभाग के सीमेंट स्टोर अपने अधिकार क्षेत्र में लेना शुरू कर दिए हैं। निगम के पास अब तक 20 ट्रक सीमेंट की डिमांड आ चुकी है। लोक निर्माण विभाग को सीमेंट की सप्लाई लेने के लिए पहले निगम के पास जमा करवाना होगा। उसके बाद ही वह ठेकेदारों को सीमेंट दे पाएगा।

केआर शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम मंडी जोन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.