258 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार
सुंदरनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत एक व्यक्ति से 25
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:44 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : सुंदरनगर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति से 258 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित की पहचान सुनील कुमार निवासी नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरोट के पास नाका लगाया था। इस दौरान मंडी से आ रही कार को जांच के लिए रोका तो भीतर बैठे सुनील से 258 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें