पॉवर ट्रिलर की चपेट में आने से मासूम की मौत
सहयोगी, करसोग : जिला मंडी के उपमंडल करसोग में पॉवर ट्रिलर की चपेट में आने से एक म
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 08:13 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 08:13 PM (IST)
सहयोगी, करसोग : जिला मंडी के उपमंडल करसोग में पॉवर ट्रिलर की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। धरमौड़ क्षेत्र के रजोट गाव का 10 वर्षीय कुमार सिंह पुत्र हरवंस लाल हादसे का शिकार हुआ। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया बच्चे का परिवार खेतों में काम कर रहा था। कुमार सिंह ने खेतों में खड़ा पॉवर ट्रिलर स्टार्ट कर दिया। संतुलन बिगड़ने से पॉवर ट्रिल्लर पलट गया व बच्चा इसकी चपेट में आ गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुचे। परिजनों ने लहुलूहान अवस्था में उसे वहा से उपचार के लिए आइजीएमसी शिमला पहुचाया। रविवार सुबह अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया।
करसोग हलके के पूर्व मंत्री मनसा राम सहित हलके के विधायक हीरा लाल ने मासूम की मौत पर गहरा रोष प्रकट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें