मंडी के चेतन ठाकुर महिला इंडिया ब्लू टीम के कोच नियुक्त
लोनी निवासी चेतन ठाकुर को अंडर-23 क्रिकेट महिला इंडिया ब्लू टीम का चीफ कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआइ ने पहली बार हिमाचल के किसी कोच को इतनी बड़ी जिमेवारी सौंपी है। चेतन की नियुक्ति से मंडी जिला सहित क्रिकेट खेल से जुड़े खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब चेतन देश की अंडर-23 महिला इंडिया ब्लू टीम को क्रिकेट खेल में निपुणता प्रदान करेंगे। वर्तमान में चेतन ठाकुर मंडी जिला क्रिकेट के मुख्य कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : मंडी के पैलेस कॉलोनी निवासी चेतन ठाकुर को अंडर-23 क्रिकेट महिला इंडिया ब्लू टीम का चीफ कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआइ ने पहली बार हिमाचल के किसी कोच को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चेतन की नियुक्ति से मंडी जिला सहित क्रिकेट खेल से जुड़े खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। अब चेतन देश की अंडर-23 महिला इंडिया ब्लू टीम को क्रिकेट खेल में निपुणता प्रदान करेंगे। वर्तमान में चेतन ठाकुर मंडी जिला क्रिकेट के मुख्य कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह 1995 से 2003 तक हिमाचल रणजी टीम के मेंबर रहे है। 2004 में इन्होंने एनआइएस किया उसके बाद हिमाचल की महिला अंडर-23 टीम के कोच और अंडर-14 हिमाचल टीम के कोच मंडी जिला के अंडर-16, अंडर-17 टीम अंडर-19 टीम कोच और सीनियर टीम के कोच है। बीसीसीआइ के लेवल-2 कोच है और ऑस्ट्रेलिया लेवल-2 कोर्स प्राप्त चेतन को हिमाचल महिला अंडर-23 टीम का कोच एचपीसीए ने नियुक्त किया है। उनके मार्गदर्शन में हिमाचल की टीम ने लगातार नौ मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हिमाचल टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए बीसीसीआइ इनकी कोचिग से प्रभावित हुई और उन्हें इंडिया ब्लू टीम का चीफ कोच नियुक्त किया।
उधर, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के प्रधान अजय राणा, सचिव प्रवीण सेन, रणजी खिलाड़ी शक्ति सिंह, अनिल सेन, रविंद्र शर्मा, कमलकांत शर्मा, ऋषि धवन, राघव धवन, संदीप मोदगिल, मनीष, गुप्ता, कॉल सिंह, अजय राय व एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रविकांत ने चेतन ठाकुर को इस उपलब्धि पर बधाई दी। चेतन ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, युधिष्ठिर कटोच व हिमाचल कोचिग के निदेशक विक्रम राठौर का आभार व्यक्त किया है।