चंडीगढ़ ने बिहार को 4-2 से रौंदा
डा. बीसी रॉय राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने अपेक्षाकृत खेल दिखाते हुए बिहार को 4-2 से पराजित किया। सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज ग्राऊंड में पहला मैच चंडीगढ़ बनाम बिहार के बीच खेला गया। चंडीगढ़ के सन्नी दहिया के दो गोल ने चंडीगढ़ को विजयी रथ पर सवार करवाया। सन्नी ने मैच के 1
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : डॉ. बीसी रॉय राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने अपेक्षाकृत खेल दिखाते हुए बिहार को 4-2 से पराजित किया। सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज मैदान में पहला मैच चंडीगढ़ और बिहार में हुआ। चंडीगढ़ के सन्नी दहिया के दो गोल ने चंडीगढ़ को विजयी रथ पर सवार करवाया। सन्नी ने मैच के 18वें मिनट में पहला गोल किया। उसने दूसरा गोल मैच के 55वें मिनट में किया। चंडीगढ़ के फारवर्ड खिलाड़ी साजन कुमार ने 34वें मिनट में तीसरा और मिड फील्ड खिलाड़ी गुरुनूर सिंह ने 29वें मिनट में चौथा गोल दागा। बिहार की ओर से मिड फील्ड खिलाड़ी जेवियन मरांडी ने पहले हॉफ में टीम के लिए पहला गोल और अंतिम क्षणों में आरिफ सिद्दीकी ने दूसरा गोल किया।
दूसरा मैच महाराष्ट और पुडुचेरी के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। मैच के दौरान पुडुचेरी के खिलाड़ी कई बार घायल हुए। सेंटर मैच रैफरी कुलीशॉन शॉर्कोन ने पुडुचेरी के दो जबकि महाराष्ट्र के एक खिलाडियों को यलो कार्ड दिखाए। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कोई गोल नहीं कर पाईं।
मंडी में असम-आंध्रप्रदेश व सुंदरनगर में राजस्थान-दमन दयू में होगा मैच
हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया समन्वयक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जिला मंडी के पड्डल मैदान में ग्रुप-सी के तहत असम बनाम आंध्र प्रदेश का पहला मैच खेला जाएगा। इसी तरह दूसरा मैच राजस्थान बनाम दमन-दयू के मध्य खेला जाएगा। सुंदरनगर स्थित एमएलएसएम डिग्री कॉलेज में ग्रुप-ए के तहत पहला मैच त्रिपुरा बनाम तमिलनाडु और दूसरा मैच सिक्किम व गुजरात के मध्य खेला जाएगा।