कंगना रणौत पहुंची मंडी, कुलदेवी की मूर्ति प्रतिष्ठापना की
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने कुलदेवी की मूर्ति प्रतिष्ठापना समारोह में पहुंची। कंगना ने बलद्वाड़ा क्षेत्र के धबोई में अपनी कुलदेवी अंबिका माता के मंदिर का निर्माण करवाया है।
मंडी, जेएनएन। बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने वीरवार सुबह अपनी कुलदेवी की मूर्ति प्रतिष्ठापना समारोह में पहुंची। कंगना ने बलद्वाड़ा क्षेत्र के धबोई में अपनी कुलदेवी अंबिका माता के मंदिर का निर्माण करवाया है। मंदिर में आज मूर्ति प्रतिष्ठापना समारोह हुआ।
इस दौरान क्षेत्र के सात विद्वान पंडित उपस्थित रहे। मंदिर में तीन दिन से पूजा पाठ का आयोजन हो रहा है। समारोह में भाग लेने के लिए कंगना रणौत वीरवार सुबह दस बजे के करीब घर पहुंची। यहां से परिजनों के साथ धबोई स्थित मंदिर के लिए रवाना हुईं।
कंगना दोपहर बाद मुंबई लौट जाएंगी। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सफलता के लिए अपनी कुलदेवी से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने अपनी कुलदेवी का भव्य मंदिर बनवाया है। साथ ही परिवार के लोगों की सुख समृद्धि के लिए यज्ञ किया। मूर्ति प्रतिष्ठापना के बाद लोगों के लिए यहां भंडारे का भी आयोजन भी रखा गया है।
कल राष्ट्रपति को मणिकर्णिका फिल्म दिखाएंगी कंगना
कंगना रणौत अपनी नई बॉलीवुड फिल्म मणिकर्णिका शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिखाएंगी। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। जिसमें कंगना मुख्य किरदार में हैं। मंडी में अपने पैतृक गांव में कुलदेवी की मूर्ति प्रतिष्ठापना के बाद पत्रकारों से बातचीत में कंगना ने यह जानकारी दी।