BJP Virtual Rally: भारत मित्रता निभाने और ईंट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम : पीयूष गोयल
BJP Virtual Rally संसदीय क्षेत्र मंडी की वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा डबल इंजन सरकार में तेज गति से काम हुआ है।
मंडी, जेएनएन। संसदीय क्षेत्र मंडी की वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा डबल इंजन सरकार में तेज गति से काम हुआ है। उन्होंने सरकार को कोरोना काल में सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। बलिदानी अंकुश को श्रद्धांजलि दी। हिमाचल वीरभूमि है, तीन पीढ़ी से देश सेवा मिसाल है। पीयूष गोयल ने कहा भारत मित्रता निभाने व ईंट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम है।
मार्च में सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह तैयार नहीं थी। लॉकडाउन विकल्प था, लेकिन आज सरकार हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आज लोग जिम्मेदारी समझ रहे हैं। पांच साल में जो योजनाएं चली, उससे कोरोना रोकने में सफलता मिली। सरकार ने 11 करोड़ शौचालय बनवाए। हिमाचल मॉडल की सभी जगह सराहना हो रही है।