वीरभद्र सरकार का विदाई का समय आया नजदीक आया : रजत ठाकुर
जागरण संवाददाता, मंडी : भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर ने कहा है कि वीरभद्र सरकार
जागरण संवाददाता, मंडी : भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर ने कहा है कि वीरभद्र सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। प्रदेश की जनता अब विधानसभा चुनाव की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रही है। रजत ठाकुर बुधवार को मंडी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोजगार के नाम पर पौने पांच साल तक युवाओं को कई सब्जबाग दिखाए हैं। युवाओं को कभी नौकरी तो कभी कौशल विकास भत्ते के नाम पर ठगा गया। सरकार युवा वर्ग के लिए कोई नई योजना शुरू नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा की युवा हुंकार रैली में उमड़ी भीड़ से ये बात साफ हो गई है कि युवा वर्तमान सरकार से दुखी हैं और प्रदेश में परिवर्तन चाहते हैं। मुख्यमंत्री कोर्ट-कचहरी में उलझे हुए हैं। विकास के नाम पर महज कोरी घोषणाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा।