Move to Jagran APP

सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : धनेश्वरी

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 08:07 PM (IST)
सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र 
लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : धनेश्वरी
सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : धनेश्वरी

जागरण संवाददाता, मनाली : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता से काम करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं व गरीब वर्ग के लोगों की मदद को सरकार ने अनेकों योजनाएं शुरु की है। वह शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कटराई के पोषाहार कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने महिलाओं को भाजपा की केंद्र व हिमाचल सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए मोदी सरकार की सबसे सफल योजना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेकों योजनाएं महिला सशक्तीकरण सहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्होंने मनाली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा जिदू ठाकुर की उपस्थिति में सेवा

loksabha election banner

एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत गृहणी सुविधा योजना व उज्ज्वला योजना

लाभार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें सैनिटाइजर बांटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.