Move to Jagran APP

ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जुटेंगे भाजपा के हजारों पन्ना प्रमुख

छोटी काशी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में कल आयोजित होने वाला पन्ना प्रमुख सम्मेलन मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद होगा।

By Edited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 03:01 AM (IST)
ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जुटेंगे भाजपा के हजारों पन्ना प्रमुख
ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जुटेंगे भाजपा के हजारों पन्ना प्रमुख

मंडी, जेएनएन। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में कल होने वाला पन्ना प्रमुख सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। मंडी संसदीय क्षेत्र के बाद शिमला, हमीरपुर व कांगड़ा क्षेत्र का सम्मेलन होगा। वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने सोमवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन से मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद होगा। पन्ना प्रमुख पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का संदेश हर मतदाता तक पहुंचाएंगे और 2019 में केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनवाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। विधानसभा चुनाव में मंडी जिला को जिस तरह से कांग्रेस मुक्त कर दिया था। ठीक उसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भाजपा दोबारा चारों सीटों पर अपना कब्जा कर नरेंद्र मोदी की झोली में चार कमल डालेगी।

loksabha election banner

बकौल गोविंद ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। मंडी के सम्मेलन में भरमौर के पन्ना प्रमुख भाग नहीं लेंगे। 16 हलकों में 1877 मतदान केंद्र हैं। 443 ग्राम पालक व 5631 त्रिदेव हैं। बूथ अध्यक्ष, पालक व एजेंट को त्रिदेव का नाम दिया गया है। विधानसभा चुनाव में त्रिदेव की अहम भूमिका रही है। 16 हलकों में 33,330 पन्ना प्रमुख हैं। सम्मेलन में 90 फीसद से अधिक पन्ना प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है। मंडी के सम्मेलन में गृहमंत्री राजनाथ ¨सह मुख्य वक्ता होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करेंगे। इस मौके पर मंडी क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ¨सह, मीडिया प्रभारी अजीत कपूर व पंकज भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.