हर शहरी व ग्राम केंद्र पर तैनात होंगे आइटी प्रमुख
मंडी जिला के हर शहरी व ग्राम केंद्र पर भाजपा तीन तीन आइटी प्रमुख तैनात करेगी। प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश महामंत्री राकेश जम्बालसांसद रामस्वरुप श
जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिला के हर शहरी व ग्राम केंद्र पर भाजपा तीन तीन आइटी प्रमुख तैनात करेगी। प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश महामंत्री राकेश जम्बाल, सांसद रामस्वरुप शर्मा, मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, मौजूद रहे। राकेश जम्बाल ने कहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई को पूर्ण हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार सभी ग्राम केंद्र व शहरी केंद्र में तीन तीन आइटी प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। यह अभियान छह से 30 जून तक चलेगा। हर मंडल में 15000 पत्रक भेजे जा रहे हैं। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिला स्तर पर भाजपा व मोर्चा अलग अलग वीडियो कांफ्रेस करेंगे। इसमें 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे।