विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh News: BJP नेता के बेटे अभिषेक ठाकुर ने मिलाया कांग्रेस से हाथ, विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में करेंगे प्रचार

Published: Fri, 26 Apr 2024 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 04:11 PM (IST)

बीजेपी नेता रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। साथ ही उन्होंने अपने ...और पढ़ें

बीजेपी नेता के बेटे अभिषेक ठाकुर ने मिलाया कांग्रेस से हाथ।
बीजेपी नेता के बेटे अभिषेक ठाकुर ने मिलाया कांग्रेस से हाथ।

संवाद सहयोगी, डैहर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। वो विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में प्रचार भी करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों को भी कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार और मतदान करने के निर्देश दिए हैं।

अभिषेक ठाकुर ने भाजपा से विद्रोह कर 2022 में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्हें करीब 16,000 मत मिले थे।

पंडोह में बीजेपी के अन्य विरोधियों के साथ कर चुके बैठक

अभिषेक ठाकुर ने गत दिनों पंडोह में भाजपा के अन्य विरोधियों के साथ बैठक की थी। इसमें भाजपा के तीन पूर्व विधायक भी शामिल थे। डैहर क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत अभिषेक ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह 30 वर्षों से सुंदरनगर हलके की जनता के सुख-दुख और कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता की सेवा में समर्पित है। बिना किसी दवाब के अपनी स्वेच्छा से लोकसभा चुनाव में विक्रमादित्य सिंह को समर्थकों सहित अपना समर्थन दिया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में नकली पिस्तौल तानकर बदमाशों ने महिलाओं से की लूटपाट, नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

अभिषेक ठाकुर के पिता रहे चुके छह बार विधायक

विक्रमादित्य सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत करेंगे। अभिषेक ठाकुर के पिता रूप सिंह ठाकुर छह बार विधायक रहे हैं। रूप सिंह ठाकुर ने 1977 में सुंदरनगर हलके से अपना पहला चुनाव लड़ा था। वह शांता कुमार और प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार के समय स्वास्थ्य, वन व कई अन्य विभागों के मंत्री रहे हैं। 2012 के चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने उनका टिकट काट राकेश जम्वाल को दिया था।

रूप सिंह ठाकुर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भाजपा की लड़ाई में जीत कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर के हाथ लगी थी। 2017 के चुनाव में उन्होंने दोबारा भाजपा में वापसी कर ली थी।

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी ने उतारा ऐसा पैराशूटी नेता, जिसे हिमाचल का...', विक्रमादित्य सिंह ने Kangana Ranaut को कठपुतली बताते हुए कसा तंज