Move to Jagran APP

सुखराम की बात मानी होती तो न मिलता भाजपा को मौका

अगर उस समय पंडित सुखराम की नेतृत्व परिवर्तन की बात मान ली जाती तो भाजपा को सरकार बनाने का मौका शायद न मिलता।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 09:55 AM (IST)
सुखराम की बात मानी होती तो न मिलता भाजपा को मौका
सुखराम की बात मानी होती तो न मिलता भाजपा को मौका

मंडी, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दो दशक पहले तक प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तूती बोलती थी। पार्टी के ही कुछ लोगों ने संगठन को लगातार कमजोर करने का प्रयास किया। नतीजतन प्रदेश में भाजपा को पनपने का मौका मिला है। 1998 में भी अगर भाजपा को सत्ता में आने का मौका मिला तो एचवीसी (हिमाचल विकास कांग्रेस) की वजह से मिला। 

loksabha election banner

अगर उस समय पंडित सुखराम की नेतृत्व परिवर्तन की बात मान ली जाती तो भाजपा को सरकार बनाने का मौका शायद न मिलता। सुक्खू शुक्रवार को मंडी के विपाशा सदन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में बोल रहे थे। बकौल सुक्खू, पंडित सुखराम पार्टी के सम्मानित नेता हैं। उनका प्रदेश में व्यापक जनाधार है। उनके खिलाफ किसी को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। संगठन डर,ताकत से नहीं बल्कि विचारधारा व त्याग से चलता है। वे एक संन्यासी की भूमिका में हैं। पार्टी की नीतियों व सरकार के विकास कार्यों को लेकर घर-घर पहुंचाने का प्रयास किए कर रहे हैं। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, उनका मान सम्मान बरकरार रहे उसकी रक्षा करना उनका दायित्व है। मैं आम कार्यकर्ता से अध्यक्ष पद तक पहुंचा हूं लिहाजा कार्यकर्ताओं का दर्द जानता हूं। पार्टी हाईकमान व कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप संगठन को आगे

बढ़ाया जाएगा।


एमएलए खरीद के लिए करोड़ों ऑक्सीजन के लिए नही

प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी रंजीत रंजन ने आरोप लगाया कि गुजरात में राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने कांग्रेस का एक-एक एमएलए खरीदने पर 15-15 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन के सिलेंडर खरीदने को लेकर 60 लाख का प्रबंध नहीं कर पाई। नतीजतन 65 बच्चों व लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इससे केंद्र सरकार की कथनी व करनी जगजाहिर हो गई है। 

मंडी के विपाशा सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रंजीत रंजन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए  सेना व देश की बेटियों तक को बेच दिया। बकौल रंजीत, उत्तर प्रदेश के चुनाव को देख सर्जिकल स्ट्राइक का ढिंढोरा पीटा गया। तीन तलाक का मुद्दा जोर शोर से उछाला गया, लेकिन अब सभी मुद्दे गौण हो गए। भाजपा जितनी तेजी से उपर चढ़ी है, उतनी ही तेजी से नीचे उतारेगी और इसकी शुरुआत हिमाचल से होगी। उन्होंने भाजपा नेताओं को खुली चुनौती दी कि वे विकास को लेकर किसी भी मंच से बहस कर लें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे दर्जी हैं जो पहले कपड़े सिलते हैं फिर माप लेते हैं।

कपड़ों पर जीएसटी थोप व रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म कर आम आदमी को परेशान करने वाले क

दम उठाए गए हैं। उन्होंने माना कि यूपीए सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार हुआ और इसकी मुख्य वजह गठबंधन की सरकार रही, लेकिन जिसने भी भ्रष्टाचार किया उसे जेल की हवा खानी पड़ी। इसके विपरीत भाजपा भ्रष्टाचारियों व बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वालों को बचाने में लगी है। 

यह भी पढ़ें: वीरभद्र स‍िंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव, CM तय करेगा हाईकमान: श‍िंदे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.